
राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन ने भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को किया याद।
बिलासपुर/बलौदाबाजार 24 मार्च 2022 ।अमर शहीद भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव के जगह जगह बलिदान दिवस मनाया गया। राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी सुमित कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जिलेवार कार्यकर्ताओं के द्वारा दीप जलाकर माल्या अर्पण कर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बिलासपुर जिले के गनियारी में चंद्रशेखर आजाद गार्डन में ब्लॉक अध्यक्ष कालीन खान के द्वारा संगठन के राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।जिला बलौदा बाजार में मनीष मराठा के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोरमी में रामेश्वर पुरी गोस्वामी पूर्व सरपंच जायसवाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Live Cricket
Live Share Market