कलेक्टर व एस.पी. ने ली दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा

 

अम्बिकापुर 23 मार्च 2022 l कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा व पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले ने बुधवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिए। उन्होंने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किए।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अतिथियों की बैठक व्यवस्था सहित छात्रों, मीडिया, महाविद्यालयीन स्टॉफ की बैठक व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता से जायजा लिए।
ज्ञातव्य है कि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा का प्रथम दीक्षांत समारोह 26 मार्च 2022 को कुलाधिपति एवं राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में संपन्न होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा समारोह की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह, कुलसचिव श्री विनोद एक्का, उप कुलसचिव श्री ए.आर. चौरेथा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close