राज्यपाल ने की जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट, मांगो एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित करवाई करने का दिया आश्वासन

 

जगदलपुर 5 मार्च 2022 l राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम भवन में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनके मांगो एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर निराकरण हेतु त्वरित करवाई करने का आश्वासन भी दिया। सर्किट हाउस जगदलपुर में आज सर्व आदिवासी समाज, लघु कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, रसोईया संघ, बस्तर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से भेंटकर अपने मांगो एवं समस्याओं की ओर अपना ध्यान आकृष्ट कराया। राज्यपाल सुश्री उइके ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं समुचित संख्या में चिकित्सको की नियुक्ति हेतु उचित करवाई कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा भी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close