
35 किलोमीटर पैदल आये केयेराम को मिली पेंशन की मंजूरी
नारायणपुर 16 फरवरी 2022 l कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण करने आज ओरछा में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया। ओरछा के गांवों के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली की आज ओरछा मुख्यालय में कलेक्टर स्वयं उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। 30-35 किलोमीटर दूर से पैदल चलकर ग्रामीण अपनी समस्याओं लेकर जनदर्शन में कलेक्टर के पास पहुंचे। चर्चा करने पर ओरछा से लगभग 35 किलोमीटर दूर गट्टाकाल निवासी केये पिता कोहला ने बताया कि वह कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन देने आया है। कलेक्टर ने उसके आवेदन पर कार्यवाही कर इसी माह से उसे वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने की मंजूरी दी है। केयेराम ने कहा कि मेरी मेहनत का फल मुझे मिल गया है, अब पेंशन की पैसों से मैं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति कर सकूंगा। पेंशन स्वीकृत करने पर केयेराम ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है।



