अपने खाते में दूसरे का धान बेचने के प्रयास को प्रशासनिक टीम ने किया विफल

 

अम्बिकापुर 21 जनवरी 2022 l अपने खाते में दूसरे का धान बेचने का प्रयास के मामले को प्रशासनिक टीम द्वारा विफल किया गया तथा पुराना व अमानक धान बेचते हुए पाए जाने पर कुल 491 बोरी धान जब्त किया गया।
जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र कुन्दीकला में शुक्रवार को तहसीलदार श्री मुखदेव यादव के द्वारा दूसरे के खाते में धान खपाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति से कुल 235 बोरी धान जब्त किया गया। तहसीलदार ने बताया कि भफौली का एक व्यक्ति कुन्दीकला समिति में धान खपाने का प्रयास कर रहा था। उनका धान जब्त करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार लखनपुर तहसील के केदमा समिति में दो कृषकों के द्वारा 256 बोरी पुराना व अमानक धान बेचने लाये थे जिसे प्रशासनिक टीम द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई।

 

 

 

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। अवैधानिक धान के भंडारण तथा विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो सतत निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ले रहे हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close