वन मंडल मुंगेली में मजदूरों की डबल हाजिरी दर्शा कर भ्रष्टाचार की शिकायत। बिलासपुर/मुंगेली 29 दिसंबर

 

बिलासपुर/मुंगेली 29 दिसंबर 2021 । राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि. वन मंडल मुंगेली के अंतर्गत आने वाले परीक्षेत्र खुड़िया और लोरमी के रेंजर रो के द्वारा डबल हाजिरी व फर्जी बिल तैयार कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। आज उन्होंने मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर के कार्यालय में इसकी शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया की खुड़िया परिक्षेत्र में एक ही मजदूर के एक ही दिनांक में दो दो बार दर्शाकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया एवं कैलाश साहू किराना स्टोर खुड़िया से वनमार्ग मरम्मत कार्य में उपयोग हेतु सामग्री क्रय की गई दिनांक 04/11/2019 को बिल क्रमांक 490 और 23/11/2019 को बिल क्रमांक 22 दिनांक 27/11/2019 को 23 दिनांक 30/11/2019 को 24
जो कि यह संभव ही नहीं है क्योंकि बिल क्रमांक 490 जब 4/11/2019 को काटा गया तो बिल क्रमांक 22, 23 ,24, दिनांक 4/11/2019 के घटते हुए क्रमांक में कटते अतः काटे गए सभी फर्जी बिल हैं क्योंकि बिल बुक क्रमांक 1 से ऊपर की तरफ जाती है पहले बिल 22 ,23, 24 काटते फिर 490 क्रमांक का बिल आता यह सिलसिला यहीं नहीं रुकता दिनांक 30/ 11 /2019 को फिर से 497 क्रमांक बिल काटा गया क्योंकि ऐसा होना संभव ही नहीं है यह सिर्फ शासकीय राशि को गमन करने को गबन किया गया है।
राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि
वनमंडल मुंगेली के अंतर्गत आने वाले परीक्षेत्र खुड़िया और लोरमी में जो अनियमितता बरती गई है उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए।उन्होंने आज 29 दिसंबर को मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और दोषी कर्मचारी एवं अधिकारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आगे बताया की परिक्षेत्र लोरमी भी भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं रहे ये तो सारी हदें पार कर अपने ही विभाग के कर्मचारी फॉरेस्ट गार्ड राम नारायण यादव के परिवार के सदस्यों को मजदूर दर्शा कर शासकीय राशि का बड़े पैमाने पर गबन किया फॉरेस्ट गार्ड राम नारायण यादव की पत्नी रेखा बाई साकिन नेवसा रामनारायण यादव की पुत्र वधू सांताबाई वल्द जलेश्वर यादव साकिन नेवसा ।इस प्रकार से वनमंडल मुंगेली के अंतर्गत परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार चल रहा है वन विभाग के उच्च अधिकारी अगर इस पर कार्रवाई नहीं करेंगे तो राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन लोकायुक्त में शिकायत करेगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close