
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कसडोल ने वितरित किया जीवन ज्योति बीमा के क्लेम राशि

कसडोल 27 अगस्त 2021 -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कसडोल के शाखा प्रबंधक ने बताया कि हमारे शाखा के ग्राहक स्व मालिक राम पटेल मानाकोनी गिरौदपुरी निवासी जो कि शिक्षा विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे की मृत्यु 4 मई 2021 को हो गई जिनका हमारे बैंक के बचत खाता में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा 330 रुपये वाला चल रहा था । मालिक राम पटेल के मृत्यु के बाद उनकी धर्म पत्नी श्रीमती गीता पटेल ने बैंक में संपर्क किया तो शाखा द्वारा सारी जानकारी दी गई उसके बाद प्रधानमंत्री मंत्री जीवन ज्योति बीमा के मृत्यु दावा बनाकर sbi लाइफ मुम्बई को भेजा गया था जहा से क्लेम स्वीकृत होकर आया ।
आज दिनांक 27-08-2021 को मृतक मालिक राम पटेल के धर्मपत्नी को 2 लाख रुपये प्रदान किया गया । हमारे शाखा के ग्राहकों को सलाह दी जाती है की सामाजिक सुरक्षा से संबंधित बीमा अवश्य कराएं । शाखा में बीमा दावा पेश करते ही आवश्यक कार्यवाही के साथ अग्रेषित कर दी जाती है। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि इस महीने हमारे शाखा के 3 व्यक्ति के मृत्यु दावा स्वीकृत होकर आया है।
श्रीमती गीता पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा कसडोल द्वारा उनके पति के मृत्यु होने के बाद पूरी सहयोग के साथ क्लेम प्रक्रिया पूर्ण की गई साथ ही मैं लोगों को संदेश देना चाहती हु की 330 और 12 रुपये वाली बीमा हम सभी व्यक्ति को अवश्य करवाना चाहिए।



