बिग ब्रेकिंग – 4 नए जिले और 18 नए तहसीलों का मुख्यमंत्री ने किया ऐलान।।मुख्य मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार नए जिले और 18 नए तहसीलों का किया ऐलान।।
रायपुर 15 अगस्त 2021 – मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 और नए जिले और 18 अन्य तहसीलों का ऐलान किया है। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण के बार राज्य को सम्बोधन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने 4 नए जिलों और 18 नए तहसीलों की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
4 नए जिलों और 18 नए तहसीलों की सूचि देखें –
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वतंत्राता दिवस के मौके पर मनेन्द्रगढ़, सक्ती , मानपुर और सारंगढ़ को नए जिले बनाने की घोषणा की है। इस तरह से अब प्रदेश में 28 जिलों से बढ़कर 32 जिले हो गए है। प्रदेश में नए जिलों के गठन के बाद विकास की दिशा और रप्तार पकड़ेगी।
18 तहसीलों की सूचि –
नए तहसीलों में नांदघाट, सीपत, बोदरी, बिहारपुर, सुहेला, चांदों, रघुनाथ नगर , डाओरा – कोचली , कोटमी – सकोला, सरिया, छाल, अजगरबहार, बरपाली, अहिवारा, सरोना, कोरर, बारसूर, धनोरा, मर्दापाल, अड़भार, गंगलुर, कुटरू, लालबहादुर नगर, एवं तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया है।