रायपुर में छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी प्रदेश कमेटी की बैठक संपन्न।

रायपुर। दिनांक 06-जुलाई 2021 को रायपुर में छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामजी गौतम साहब उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश प्रभारीगण नर्मदा प्रसाद अहिरवार, दाऊराम रत्नाकर,दूजराम बौद्ध, राधेश्याम सूर्यवंशी, केशव चंद्रा विधायक, श्रीमती इंदु बंजारे, .रामजीत पनिका, इंजी.रामेश्वर खरे, आदि सहित महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए मान.रामजी गौतम जी ने कहा कि आज देश में केन्द्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से में देश की जनता बहुत दुखी है।

जनता बदलाव चाहती है। आज माननीया बहनजी को ही देश की जनता एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे माननीया बहन जी के बताए गये दिशानिर्देश पर संगठन को ग्रास रूट तक तैयार करके आने वाले चुनावों में बसपा की सरकार बनाकर देश की जनता की चाहत को पूरी करने का काम करें। उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारी माननीय रामजी गौतम जी के मार्गदर्शन से उत्साह से लबरेज़ होकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किए।मीटिंग को सफल बनाने के लिए आए हुए पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बसपा छत्तीसगढ़ हेमंत पोयाम ने कार्यक्रम का समापन किया।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close