बिलासपुर 03 जुलाई 2021। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग रायपुर के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री (दर्जा) डाॅ. सियाराम साहू आज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।
डाॅ. साहू प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में जिले के कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर से पिछड़ा वर्ग से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01 बिलासपुर से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।