बलोदा बाजार 15 मई 2021-सभी सम्माननीय सदस्यो को सूचित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है की दिनांक 13/05/2021 दिन गुरुवार को सतीश नेताम, केवरा जगत परमजीत नेताम,काशी ध्रुव, हेमन्त छेदेहा , रूपेश नागवंशी मुकेश जुरी हमारे साथियों द्वारा हमारे जिले बलौदा बाजार जिले में एक ऑनलाइन मुहिम चलाया गया जिसमे, *जय जोहार* के संदेश के साथ *एकता* के प्रतीक के रूप में एक जैसे *व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो* रखने के लिए पूरे समाज के लोगो से आग्रह किया गया था जोकि देखते ही देखते विशाल रूप धारण कर पूरे प्रदेश में फैल गया जिसमे आदिवासी समाज के साथ ही साथ छत्तीसगढ़िया समाज के 50000 (पचास हजार) से भी अधिक लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ये अहसास दिलाया कि किसी भी कठिन समय का सामना करने हम एक साथ है तथा विषम परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करने से हम पीछे नहीं हटेंगे
एक दिन में सबसे ज्यादा watsapp में लगने वाला dp जाने क्या है
आज सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा dp लग रहा है और जय जोहार बोला जा रहा है जो बलोदा बाजार से पूरा राज्य में फैल रहा है तकरीबन एक दिन में 50 हजार से ऊपर लोगो ने अपनी व्हाट्सअप प्रोफाइल पर यह संदेश वाली फोटो लगाई .
हमारे इस ऑनलाइन मुहिम से जुड़ने के लिए आप सभी साथियों का सादर धन्यवाद .