बिलासपुर 07 मई 2021।रोटरी क्लब के डीजीई सुनील पाठक ने आरआईडी 3261 ने वर्ष 2021-22 के लिए अपनी नई टीम की घोषणा की है ,जिसमे डिस्ट्रिक पब्लिक इमेज के रूप में आईपी डीजी रंजीत सिंह सैनी को नियुक्त किया गया है वही पब्लिक रिजिनल को-ऑर्डिनेटर पायल लाठ को बनाया गया है।
पायल लाठ अब असिस्टेंट गवर्नर के साथ पब्लिक इमेज रिजिनल को- ऑर्डिनेटर भी होंगी , पायल लाठ पिछले 04 वर्षो से रोटरी से जुड़ी हुई है, उनके द्वारा क्लब के विभिन्न पदों में रहते हुए अनेक समाजिक व सराहनीय कार्य किये गए है, क्लब में उनकी सक्रियता व समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौपी गई है।
अपनी इस नियुक्ति के बाद पायल लाठ ने कहा कि – अपना किसी कार्य को प्रोजेक्ट न समझ कर, दिल से करे जब आप दिल से करेंगे तो आप अपना 100 % दे पाएंगे। यही सौच हमारे कार्य को उत्कृष्ट बनाता है, अंत मे पायल ने कहा कि-
” काम करो कुछ ऐसा की पहचान बन जाय,
चलो ऐसा की निशान बन जाये,
अरे जिंदगी तो हर कोई काट लेता है,
दम है तो जियो ऐसे की मिसाल बन जाये।”
अपनी इस नियुक्ति के लिए पायल ने क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार माना है तथा मिली इस नई जवाबदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण व ईमानदारी के साथ निभाने का विश्वास दिलाया है।