अंकित व उनकी टीम के कई सदस्य खुद कोरोना पोसिटिव है मगर, प्लाज़्मा डोनेट करा कर बचा रहे है गंभीर कोविड मरीजो की जान

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

वीडियो: रायपुर/बिलासपुर 07 मई 2021। कोरोना वायरस के तांडव से आज हर जगह हाहाकार मचा हुआ है,क्या गरीब क्या अमीर, क्या छोटा क्या बड़ा, कोरोना वायरस आज किसी को भी नही बख्स रहा है। कोरोना वायरस थोड़े समय मे ही मरीजो की 70 – 80% लग्स को डेमेज कर दे रहा है और लोगो की जाने चली जा रही है। ऐसे में प्लाजमा थैरपी बहुत कारगर साबित हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में अंकित अग्रवाल व उनकी पूरी टीम प्रदेश भर में प्लाज़्मा डोनेट करा कर लोगो की जान बचाने का कार्य कर रहे है, आज उनके द्वारा डोनेट कराई गई प्लाज़्मा से हजारों गंभीर कोविड मरीजो की जान बचाई जा सकी है। सुबह उठने से लेकर देर रात तक उनके पास हजारों लोगो के फोनस आते है कि उनके परिवार के सदस्य बहुत गंभीर अवस्था मे हॉस्पिटल में भर्ती है उनके लिए प्लाज़्मा की तात्काळ आवश्यक्ता है, अंकित व उनकी टीम उन्हें फॉलोअप कर उन्हें प्लाज़्मा उपलब्ध कराते है,कुछ दिनों से अंकित व उनकी टीम के कुछ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है लेकिन फिर भी उनकी टीम द्वारा यह सेवा कार्य लगातार बिना रुके जारी है।

बेटे ने बताया प्लाज़्मा थैरपी से कैसे ठीक हुई उनकी माँ..

रायपुर अमलीडीह निवासी बेंजामिन लकरा उम्र 26 वर्ष ने बताया कि उनकी मां फुलकेरिया खलखो उम्र 50 वर्ष बहुत ही गम्भीर अवस्था मे थी ,उंनका ऑक्सिजन लेवल गिरकर 70 -80 पहुच गया था, हालात बहुत नाजुक बनी हुई थी, दोस्तों से प्लाज़्मा थैरपी के बारे में हमने सुना था और हमने सोशल मीडिया के माध्यम से अंकित से संपर्क किया। अंकित ने तत्काल हमे 2 प्लाज़्मा डोनेट कराकर दिए। आज मेरी माँ 11 दिनों बाद पूर्ण स्वास्थ्य हो कर हॉस्पिटल से घर वापस आ गई है। हम व हमारा पूरा परिवार अंकित व उनकी टीम का यह एहसान कभी नही भूल पाएंगे, उन्होंने हमारी माँ को नया जीवन दिलाया है।

हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के प्रेसिडेंट अंकित अग्रवाल के साथ ,राजेश लोइयां उदित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, पिंकी मनीष अग्रवाल,पायल लाठ, प्रिया अनुराग गोयल ( एसडीएम), ज्योति अग्रवाल आदि विभिन्न एनजीओ व सामाजिक संगठनों के प्रमुख जुड़ कर पूरे प्रदेश में इस कार्य को निस्वार्थ सेवाभाव से कर रहे है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close