लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क राशन पैकेट पहुंचा रहा नगर-निगम

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर, 6 मई 2021। नगर निगम क्षेत्र के ऐसे दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने खाने वाले या ऐसे गरीब असहाय परिवार जो लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरी नहीं मिलने से अपने लिए भोजन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए नगर-निगम द्वारा निःशुल्क राशन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं।

शहर के सभी आठ जोन में 466 जरूरतमंद परिवारों ने राशन की मांग की है जिन्हें आज नगर-निगम की टीम घरों में पहुंचा रही है।

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर व महापौर श्री रामशरण यादव की पहल पर लम्बे लॉकडाउन को देखते हुए जरूरतमंदों के लिये यह सेवा शुरू की गई है। बताये गये फोन नंबर पर आधार नंबर और नाम, पता नोट कराने पर घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है। इसके लिये नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी ने प्रत्येक जोन के लिये प्रभारियों का फोन नंबर जारी किया है, जिनसे सम्पर्क कर राशन की जरूरत से अवगत कराया जा सकता है।

*सूखा राशन पैकेट के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर राशन प्राप्त किया जा सकता है -*

जोन क्रं. 1 सकरी के वार्ड क्रं. 1 से 4 तथा 13 से 14 तक के लिए मो. 8602736509, जोन क्रं. 2 तिफरा के वार्ड क्रं. 5 से 12 के लिए मो. 9981997734, जोन क्रं. 3 टाउनहाल के वार्ड क्रं.15 से 25 तक के लिए मो.8602736089, जोन क्रं 4 व्यापार विहार के वार्ड क्रं 23 से 29 तक के लिए मो.8602735849, जोन क्रं 5 के वार्ड क्रं 30 से 37 तक के लिए मो.8602652694, जोन क्रं 6 के वार्ड क्रं 38 से 46 और 69,70 के लिए मो.8602736159,जोन क्रं 7 के वार्ड क्रं 47 से 58 तक के लिए मो. 7024108219 तथा जोन क्रं 8 के वार्ड क्रं 59 से 68 तक के लिए मो.8602652194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close