बिलासपुर 13 अप्रैल 2021।पीसीसी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमे प्रदेश भर में व्याप्त करोना संकट को लेकर गम्भीर चर्चा किया गया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, संसदीय सचिव,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश के सभी विधायक,जिलाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारीगण ,विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्तिथ रहे।
इस बैठक में सभी के द्वारा इस कोरोना संकट में आम जनता को हर तरह की राहत व मद्दत पहुचने की बात कही गई,साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा किये जा रहे कार्यो में अपना भी सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। साथ ही प्रदेश मे बढ़ रहे करोना महामारी और उसके रोकथाम की बेहतर तैयारी व उसकी व्यव्स्थाओ पर लोगो ने अपने बहुमुल्य विचार भी रखे ।