निजी अस्पतालों में डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर 13अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अब कोविड मरीजों के इलाज के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालो में डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के हित ग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित रहेंगे। यह आरक्षण निजी अस्पतालों के कोविड उपचार यूनिट के जनरल वार्ड, एच डी यू बेड आक्सीजन सहित ,आई सी यू वेन्टीलेटर सहित और बिना वेन्टीलेटर के आई. सी. यू. में लागू होगा। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि जिन पंजीकृत अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है,वहां उपलब्ध कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत बिस्तर डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के हितग्राहियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close