बिलासपुर/फतेहपुर 08 अप्रेल 2021।उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पंचायत चुनाव के संबंध में आज जिला कांग्रेस कमेटी की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया था । जिसमे जिले की 46 पंचायत क्षेत्रों में होने वाले पंचायत चुनावो के संबंध में कार्यकर्ताओ के बीच चर्चा किया गया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी व राहुल गांधी एवं प्रभारी राजेश तिवारी ने नेतृत्व मे येह चुनाव लड़ा जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम , महामंत्री गिरीश देवान्गन के निर्देश पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पाण्डेय को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में होने वाले पंचायत चुनाव की जवाबदारी सौपी गई है।
जिसके लिए बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में अपना डेरा जमाये हुआ है । आज उनकी उपस्थिति में कांग्रेस भवन फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी होने वाले पंचायत चुनाव के संबंध में विचार विमर्श कर चुनावी रणनीति बनाया गया।
उंक्त बैठक में पूर्व सांसद राकेश सचान, जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ,मुन्ना सिंह ,रफन मिश्रा, आशीष मोनू अवस्थी, बिट्टू बाजपेयी एवं पूर्व विधायक, कांग्रेस अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस सहित फतेहपुर जिले के कांग्रेस संगठन के सभी वरिस्ठ पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।