बिलासपुर 06 अप्रैल 2021। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने पुलिस अधीक्षक, अति0 पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला अधिकारी आज स्वयं सड़को पर उतरे।
पुलिस अधीक्षक के साथ आला अधिकारीगणो ने शहर के सभी मुख्य चौक -चौराहों सहित भीड़- भाड़ वाले इलाको का जायजा लिया । साथ ही सभी से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया गया । इस दौरान बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लगभग 200 लोगो का चालान भी काट गया।