●कोरोना टीकाकरण केंद्रों का महापौर रामशरण ने किया निरीक्षण ● महापौर व पार्षद के ड्राइवरो ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 03 अप्रैल 2021। महापौर रामशरण यादव ने शुक्रवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र में बने कोरोना टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले नागरिकों के साथ ही स्टाफ से चर्चा भी की।

चर्चा के दौरान महापौर ने द्बितिय डोज का वैक्सीनेशन कराने आए लोगों से उनका अनुभव भी जाना। सभी ने कहा कि प्रथम वैक्सीनेशन के बाद उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। इसीलिए सभी को बिना डर के वैक्सीनेशन कराना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान पहले वो सकरी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र में पहुँच डाक्टरों एवं नîसग स्टाफ से चर्चा कर टीकाकरण की जानकारी ली। मंगला के टीकाकरण सेंटर में निरीक्षण के लिए पहुँचे जहाँ वार्ड पार्षद श्याम पटेल ने वैक्सीन लगवाई उनके साथ महापौर के ड्राइवर महेंद्र यादव ने भी कोरोना का टीका लगवाया ।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि वर्तमान में बुजुर्गों के साथ ही 45+ वालों का वैक्सीनेशन हो रहा है। इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। टीकाकरण केंद्रों में उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाए कि बिना वजह किसी को भी इंतजार नहीं करना पड़े।

इस दौरान एमआईसी सदस्य बजरंग बंजारे, राजेश शुक्ला, सुरेश टंडन सहित अन्य मौजूद रहें।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close