त्योहारो के दौरान जिले में सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर, पुलिस कप्तान ने ली अधिकारियों की बैठक

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 मार्च 2021।पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा बिलासागुडी में शुक्रवार को शहर के सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई।

बैठक के दौरान 28.03.21 को मुस्लिम समुदाय का शब-ऐ-बारात, मसीही समाज का पॉम संडे, होलिका दहन एवं 29.03.21 को होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लागू होने से सामूहिक आयोजन न किए जाने व COVID-19 के नियमो को सख़्ती के पालन करने साथ ही नियमो के उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिएप्रमुख चौक- चौराहों पर फ़िक्स पिकेट लगाने के साथ ही सभी थाने में 2 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टी भी प्रदाय किया गया है।

होली को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में भी अतिरिक्त बल व डाक्टरों के उपस्थित रहने हेतु समन्वय किया गया है।

थाना प्रभारियों को अपने अपने,थाना क्षेत्र में सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने तथा उनकी दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

पिछले वर्षों में होली के दौरान हुए घटनाओं की समीक्षा करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय निगरानी, गुंडा बदमाशों, चाकूबाज की सतत चेकिंग करने तथा उनकी दिनचर्या तथा गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close