होलिका दहन के लिए लोगों में गोकाष्ठ की डिमांड बढ़ी, अभी तक 30 क्विंटल गोकाष्ठ बुक

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 मार्च 2021 होलिका दहन के लिए नगर निगम बिलासपुर के गोठानों में बन रहें गोकाष्ठ यानी की गाय के गोबर की लकड़ी की डिमांड बड़ गई है। अब तक 30 क्विंटल गोकाष्ठ बुक किया जा चुका है। जिसमे तिफरा व सिरगिट्टी में 15 क्विंटल 11 सकरी 4 क्विंटल मोपका के गोठान में बुक किया जा चुका है। महापौर रामशरण यादव ने इस बार होलिका दहन का आयोजन गाय के गोबर से निर्मित गोकाष्ठ से करने के लिए शहर के लोगो से अपली की थी। जिसके बाद कई समितियों ने नगर निगम के मोपका, सकरी, सिरगिSी और तिफरा गोठान से होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ बुक करा लिया है। गोठान प्रभारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के साथ लालखदान, बेलतरा, सीपत, भरनी और चकरभाठा सहित आस-पास के गांवों की समितियों ने भी होलिका दहन के लिए गोकाष्ठ की मांग की गोठानों में की है। शहर की शहर के एक दर्जन से अधिक संस्थाओं ने भी होलिका दहन में गोबर के लकड़ी यानी गोकाष्ठ का ही प्रयोग करने का संकल्प किया है। नगर निगम के चारांे गोठानों में गाय के गोबर और भूसे से गोकाष्ठ बनाया जा रहा है। लोग इसे होलिका के साथ ही अन्य कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।

एक किलो गोकष्ठ 8 रुपए में मिलेगी निगम द्वारा गोकाष्ठ की नि:शुल्क डिलीवरी भी की जा रही है। इसके लिए निगम ने चारों गोठान में गोकाष्ठ के लिए नंबर जारी किया है। मोपका गोठान से गोकाष्ठ के लिए मोबाइल नंबर 7879357570, सकरी के लिए 9981826396, तिफरा और सिरगिट्टी के लिए 7879802439 नंबर पर फोन कर गोकाष्ठ मंगाया जा सकता है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close