बिलासपुर 25 मार्च 2021।छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सह विक्रय मेला का आयोजन मुंगेली नाका में किया जा रहा था। जिसका समापन 26 मार्च 2021 को निर्धारित था।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा आज जारी आदेश के परिपालन में कोविड 19 के निर्देशों के तहत् इस कार्यक्रम को आज 25 मार्च 2021 को स्थगित कर दिया गया है। इसकी सूचना छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोड के सहायक संचालक द्वारा दी गई है।