बिलासपुर 24 मार्च 2021।कलेक्टर बिलासपुर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देशन में आगामी होली त्यौहार पर जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में वृत्त तखतपुर के ग्राम सोनबंधा में 537 लीटर महुआ शराब तथा शराब बनाने योग्य 7760 कि.ग्राम महुआ पास जप्त कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क)(च), 34 (2) व 59 (क) के तहत् गैर जमानतीय के 07 प्रकरण एवं धारा 34(1)(क)(च) के तहत् जमानतीय के 01 प्रकरण सहित कुल 08 प्रकरण दर्ज किया गया है।
जप्त महुआ शराब का बाजार मूल्य 107400 रूपये तथा शराब बनाने के लिए तैयार महुआ पास की कीमत 518000 रूपये कुल 625400 आंकलन किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर लिया आशीर्वाद
5 hours ago
महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, बातचीत और वैज्ञानिक आकलन से समाधान निकालने पर जोर
5 hours ago
बस्तर की बदली तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर