सीवरेज की सफाई के लिए निगम पहुँची ग्रेविंग एंड रॉडिंग मशीन महापौर ने किया शुभारंभ

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 मार्च 2021।विषैली गैस, अंधेरा, बदबू, गंदगी, जान का खतरा, जमीन से करीब 1०-15 फुट गहराई, इस स्थिति में अब सफाई कर्मियों को गहरी सीवर लाइन में सफाई करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

शहर में बनी गहरी सीवर लाइन की सफाई का कार्य अब मशीनों से किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 18 लाख 6० हजार रुपए में ग्रेविंग एंड रॉडिंग मशीन की खरीदी की है। मंगलवार को महापौर रामशरण यादव ने पंप हाऊस के पास मशीन का ट्रायल कर इसकी विशेषता जांची और इस मशीन का शुभारंभ किया।

 इस दौरान महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि सीवर लाइन में सफाई का कार्य करने के लिए उतरने वाले सफाई कर्मियों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। सीवर लाइन में कहां विषैली और जानलेवा गैस होगी, इसके बारे में अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसी स्थिति में कई बार सफाई करने वाले दुर्घटना के शिकार हो जाते है। ऐसे में शहर में सिवरेज की लाइन जाम होने इस मशीन की सहायता से सफाई की जाएगी। नगर निगम बिलासपुर में आई ग्रेविंग एंड रॉडिंग मशीन छत्तीसगढ़ में सीवरेज की सफाई के लिए खरीदी गई पहली मशीन है। इस दौरान जल विभाग के प्रभारी भरत कश्यप, विद्युत विभाग के प्रभारी सुनीता जुगल किशोर गोयल, सहायक अभियांता सुरेश बरुवा, प्रभारी कार्यपालन अभियांता अजय श्रीवासन, दिलीप कक्कड़, व निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close