●01 मार्च का दिन मेरे जीवन के सबसे सुखद छणों में से एक है – शैलेष पाण्डेय  ●बिलासपुर से हवाई सेवा की शुरुआत को लेकर विधायक शैलेश पाण्डेय की महत्ती भूमिका रही

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 28 फरवरी 2021। बिलासपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग चकरभाठा एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरुआत को लेकर बिलासपुर शहर के विधायक शैलेश पाण्डेय की महत्ती भूमिका को नकारा नही जा सकता। वे जनमानस की मांगों को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक संघर्ष करते रहे। जिसके लिए उन्होंने वर्षों पुरानी एयरपोर्ट की मांग को जमीनी स्तर पर खड़ा करने के साथ दस्तावेजों को तैयार कराया और अधिकारियों से प्रारंभिक चर्चा बुनियादी ढांचा मजबूत किया,निर्माण कार्य में विमान मंत्रालय के मापदंडो अनुरूप और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो इस बात को लेकर कार्य किया, एयरपोर्ट भवन का निर्माण, हवाई पट्टी के निर्माण को लेकर लगातार कलेक्टर,  पुलिस अधीक्षक और विमान मंत्रालय के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और खामियां दूर करने के लिए लगातार कार्य किया,एयरपोर्ट के काम में प्रगति लाने और आर्थिक संकट दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा, विधानसभा में एयरपोर्ट में राशि की कमी को लेकर लगातार मांग की।  जिसके कारण प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शैलेश पांडेय की मांग पर 27 करोड रुपए बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए प्रदान किये, केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी से भी दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात की, एयरपोर्ट का निरीक्षण कराने और जल्द ही भोपाल -दिल्ली- कोलकाता सहित कई राज्यों के महानगरों में उड़ान शुरू करने के लिए मांग की। केंद्रीय विमान मंत्रालय टीम के निरीक्षण कर आया और तत्काल खामियां दूर करने के लिए निर्देश दिए, निर्माण कार्य वाही पट्टी कार्य और सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने के बाद लाइसेंस की प्रक्रिया के लिए संघर्ष किया, विमान मंत्रालय मैं लगातार जाकर  मंत्री जी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से मुलाकात कर सभी प्रक्रिया पूरी की और जल्द से जल्द एयरपोर्ट शुरू करने के लिए संघर्ष किया, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से चकरभाटा एयरपोर्ट को बिलासा बाई केवट के नाम से करने की मांग की। जिसे माननीय मंत्री जी ने तत्काल पूरा करते हुए एअरपोर्ट का नाम बिलासा बाई केवट नाम करने की घोषणा की।

विधायक शैलेष पाण्डेय ने 01 मार्च के दिन को कहा कि यह मेरे जीवन के सबसे सुखद छणों में से एक है । जब मेरे विधानसभा की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है, अब बिलासपुर के लोग भी देश- दुनिया व नगर और महानगरों से सीधे हवाई सेवा से जुड़ेंगे। शहर के सभी लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से एयरपोर्ट के लिए संघर्ष किया । अधिकारियों ने दिन रात मेहनत कर इसे परिणाम तक पहुंचाया । माननीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी व मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी सभी का मैं आभारी हूं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close