मास्क न लगाने वालो के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही तेज की, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की बिलासपुर पुलिस ने लोगो से की अपील

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 25 फरवरी 2021। बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम शहर में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की ।

     पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बिना मास्क लगाये घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही की।

इस कार्यवाही के दौरान लगभग 350 से भी अधिक लोग बिना मास्क लगाए घूमते पाए गए जिन पर सौ सौ रुपए फाइन किया गया।

     कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकले।लेकिन लोगों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है जिसकी वजह से एक बार फिर कोरोना संक्रमण में इजाफा देखा जा रहा है । इसी वजह से अब प्रशासन शख्त रवैया अपना रहा है।

    बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। क्योंकि कोरोना के विरुद्ध जंग अभी जारी है। मास्क लगाना है ,संक्रमण से बचना और बचाना है। अन्यथा मास्क न लगाने वाला के विरुद्ध इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close