शहीद मन्नूलाल सूर्यवंशी की स्मृति में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रवेश द्वार का सांसद साव ने किया भूमिपूजन

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 21 फरवरी 2021। बेलतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मशाला में शहीद मन्नूलाल सूर्यवंशी की स्मृति में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्रवेश द्वार का रविवार को सांसद अरुण साव व विधायक रजनीश सिंह ने भूमिपूजन किया।

ग्राम धर्मशाला में शहीद मन्नूलाल सूर्यवंशी की स्मृति में चबूतरे का भी निर्माण होगा, जिसका रविवार को शिलान्यास भी किया गया। इसके बाद सांसद श्री साव ने ग्राम रमतला में नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण किया।

   इस मौके पर बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, चंद्रप्रकाश सूर्या, राजेंद्र साहू, साखन दर्वे, राजेश सूर्यवंशी, राकेश सूर्यवंशी, लव कुमार सूर्या, योगेश बोले, रमतला के सरपंच संतोष सूर्यवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सारथी, हरवंश कस्तुरिया आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close