असम विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट के लिये अटल श्रीवास्तव सहित प्रदेश के 11 बड़े नेता मुख्यमंत्री के साथ असम हुए रवाना

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 06 फरवरी 2021।असम के पर्यवेक्षक एवँ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निदेशानुसार छत्तीसगढ़ के 12 कांग्रेस नेताओं को असम विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट एवँ जोन ,सेक्टर के प्रशिक्षण के लिए आज सुबह रायपुर विमानतल से दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए है जिस टीम में बिलासपुर के कांग्रेसी नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी शामिल है।

  बताते चले कि अटल श्रीवास्तव को संगठन में कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव रहा है अभी हाल ही में बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस के निर्विरोध महापौर बनाये जाने में एवँ बिलासपुर, मुंगेली जिला पंचायत में कांग्रेस समर्पित अध्यक्ष बनाये जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही कांग्रेस के विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने प्रदेश के महामंत्री का दायित्व संभालते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवँ तत्कलीन प्रदेश अध्यक्ष एवँ वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनेक बढ़ी सभाओ एवँ कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया था ।

          इन्ही सब अनुभवों को देखते हुए अटल श्रीवास्तव को यह बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बूथ मैनेजमेंट टीम का सदस्य बना कर आज असम भेजा गया है। इस 12 सदस्यीय टीम में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अन्य बड़े नेता शामिल है।

   उक्त विषय की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि शहर के हमारे प्रिय नेता व बड़े भाई अटल श्रीवास्तव को मिली इस अहम जवाबदारी से शहर के सभी कांग्रेसजनो में उत्साह देखा जा रहा है और हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close