एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे भाग लिए महापौर रामशरण, कहा यह एक विशुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति है

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर06 फरवरी 2021।महापौर रामशरण यादव त्रिवेणी भवन में आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे पहुँचे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे अपनी टीम से साथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ लिया। उन्होंने इस दौरान एक्यूप्रेशर शिविर के आयोजन की प्रशसा की।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी स्व.नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से बिलासपुर वासियों को लाभ मिलता रहेगा।

यह एक विशुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति है। जिसमें बिना किसी दवा के इलाज किया जाता है और इस पद्धति के नियमित रूप से करने से बीमारी को जड़ से ही समाप्त किया जा सकता है। डॉ. प्रकाश जानकीदास ने बताया कि इस एक्युप्रेशर चिकित्सा से कब्ज, गैस, लकवा, शुगर, तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, बवासीर, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, सिरदर्द जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा इससे वजन और पेट कम किया जा सकता है।

इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, जयपाल मुदलियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close