जांजगीर -चाम्पा व दुर्ग में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जल्द- मंत्री टीएस सिहदेव

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 03 फरवरी 2021। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने बिलासपुर पहुचे।

           इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के बावजूद भी लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जाने के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलेंगे नही तो हमे डॉक्टर्स कहा से मिलेंगे। वर्तमान समय में राज्य के 9 लोकसभा में मेडिकल कॉलेज खोला गया है सिर्फ दो लोकसभा जांजगीर- चाम्पा व दुर्ग में मेडिकल कॉलेज वर्तमान में नही है जंहा भी हम जल्द खोलने जा रहे है। इसके साथ ही कोरिया, मनेन्द्रगढ़ व कवर्धा में भी मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है। हमारी सरकार की मनसा है कि प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो। जिसके लिये हमारी सरकार की लगातार कोशिशें जारी है। जीतने ज्यादा मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही ज्यादा डॉक्टर हमे मिल सकेंगे।

     अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे। यँहा उन्होंने सर्वप्रथम पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकिम कुरैशी के निधन की जानकारी होने पर उनके परिवार वालों से मिलने उनके घर गए व उनके परिवार वालो से मिलकर उनका ढाढस बांधा। ततपश्चात छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के नये सिटी स्कैन एवं एमआरआई रूम का निरीक्षण किया। जंहा सिटी स्कैन एवं एमआरआई रूम के साजो साज्जा से बहुत प्रभावित हुये एवं उसके निर्माण की जमकर तारीफ की। साथ ही सिम्स के तीसरे तल के नव निर्मित मीटिंग हॉल का भी जायजा लिया। जंहा सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नागरिया व एमएस पुनीत भारद्वाज से सिम्स भर्ती घोटाले के संबंध में जानकारी भी लिये। जिस पर डॉ आरती पाण्डेय ने स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी देते हुए बतलाया कि उंक्त पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है आगे उन्हें ही निर्णय लेना है।

         

             इस दौरान शहर विधायक शैलेष पाण्डेय, सीएचएमओ डॉ प्रमोद महाजन,सिम्स डीन डॉ तृप्ति नागरीया,एमएस डॉ पुनीत भारद्वाज,कोरोना नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय, डिप्टी एमएस डॉ विवेक शर्मा, विजय सिंह, विजय केशरवानी, पंकज सिंह ,रामा बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, शहजादी कुरैशी,आशीष मोनू अवस्थी आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

                 तत्पश्चात स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आईएमए भवन,सीएमडी चौक पहुचे। जंहा उन्होंने आईएमए की नई कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई, साथ ही कोरोना महामारी के दौरान निश्वार्थ भाव से अपनी सेवाये देने वाले कोरोना वोरियर्स डॉक्टरों का सम्मान किया।

           कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेष पाण्डेय,श्रीमती रश्मि सिंह,अटल श्रीवास्तव आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईएमए के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ अविजित रायजादा,सचिव डॉ अभिषेक घाटगे एवं उनकी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की । जिसे पूर्व अध्यक्ष डॉ रामनरेश मूर्ती एवं पूर्व सचिव डॉ विकास शर्मा ने अपना प्रभार सौपा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close