बिलासपुर 01 फरवरी 2021।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 का आयोजन 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक बिलासपुर पुलिस के तत्वाधान में किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल निर्देश पर सड़क सुरक्षा महा 2021 का आयोजन किया जा रहा है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित कुमार बघेल, व पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पांडे दिशा निर्देश पर सभी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से प्रारंभ होकर आज दिनांक 1फरवरी तक हेलमेट रैली, यातायात जन जागरूकता रथ, पैदल जन जागरूकता रैली, यातायात नियमों का प्रचार प्रसार जागरूकता एवं गीत, कविता, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार, ऑटो चालक ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी एवं स्वास्थ्य परीक्षण, बस चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, महिला ऑटो चालकों को यातायात शिक्षा एवं दुर्घटना स्थल ब्लैक स्पॉट पर जागरूकता कार्यक्रम एवं ब्लैक स्पॉट पर यातायात शिक्षा के साथ ही साथ भारी वाहन चालकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा में स्वस्थ शिविर ,यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम एवं स्कूली बसों का मैग्निकल एवं वाहनों का पत्रों का जाँच शिविर व बस चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही साथ शॉपिंग मॉल, मैग्नेटो मॉल एवं 36 मॉल में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम रखा गया, जिसमें यातायात के जिला रोड सेफ्टी सेल के उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे एवं उनकी टीम के आर0 शैलेंद्र सिंह यातायात गीत व बहुत ही प्रभावी ढंग से यातायात जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करते हुए यातायात के नियमों एवं गुड सेमी रिटर्न के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया।
इसी कड़ी में 02 फरवरी से 7 दिनों का लर्निंग लाइसेंस, वाहन बीमा शिविर, प्रदूषण जांच शिविर का आयोजन स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया है, आम जनता से आग्रह है कि इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेवे।