महापौर ने की चकरभाठा हवाई अड्डा तक की पद यात्रा बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सी लाइसेंस के साथ महानगरों तक उड़ान की मांग की गई

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 30 जानवर 2021।चकरभाठा हवाई अड्डा को 3 सी लाइसेंस मिलने के बाद हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आहवान पर महापौर रामशरण यादव ने बिलासपुर राघवेंद्र राव सभा भवन से चकरभाठा हवाई अड्डे तक की पद यात्रा कर चकरभाठा में आयोजित नुक्कड़ सभा में शामिल हो नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। महापौर ने कहा कि राज्य सरकार बिलासपुर से हवाई सेवा के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में चकरभाठा हवाई अड्डा को 3 सी लाईसेंस मिल गई है। लेकिन अब 4 सी लाईसेंस की बारी है। महानगरों तक केंद्र सरकार उड़ान शुरु करने की मंजूरी दे ताकि संभाग के सभी लोगो को सुविधा मिल सकें। वर्तमान में 3 सी लाइसेंस मिलने के बाद जल्द ही यहां से 72 सीटर हवाई जहाज उड़ने लगेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने चकरभाठा हवाई अड्डा में निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे नया टरमिनल के साथ ही अन्य निर्माण कार्य किए जाएगे जिससे चकरभाठा हवाई अड्डा को 4 सी केटेगरी में सामिल हो पाएगी। शहर में अवाई सेवा संघर्ष समिति पिछले 245 दिन से अधिक दिनों तक धरना आंदोलन करते रही समिति को जनमानस का भरपूर साथ मिला समिति के साथ जिलेवासियों की सहयोग से चकरभाठा से अब जल्द ही हवाई सुविधा मिल पाएगी। इस दौरान देवेन्द्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव, अशोक भण्डारी, विजय वर्मा, मनोज श्रीवास, समीर अहमद, राघवेन्द्र सिंह, संजय पिल्ले, शेख अल्फाज, चित्रकांत श्रीवास, संतोष पीपलवा, केशव गोरख, विभूतिभूषण गौतम सहित समिति सदस्यों के साथ शहरवासी शामिल हुये।

चर्म रोग निदान शिविर का महापौर ने किया शुभारंभ

स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को महापौर रामशरण यादव ने निशुल्क चरम रोग निदान शिविर का शुभारंभ डॉक्टर्स कॉलोनी प्रांगण सरस्वती नगर प्रताप टॉकीज चौक में किया । मुख्य अतिथि के रुप में महापौर रामशरण यादव ने कहा कि निशुल्क सवास्थ्य शिविर से जरुरतमंदों को काफी सुविधा मिलती है। खास कर वो लोग जो अस्पताल तक नहीं पहुँच पाते ऐसे लोगो को इन शिविरों में इलाज मिल जाता है। विशिष्ट अतिथि मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन, डॉ.अभिजीत रायजादा, डॉ. पी.सी गुप्ता, डॉ.मोहन गुप्ता, डॉ.मंजीत गुप्ता, अनिल तिवारी, अशोक भंडारी,भरत जुरयानी एवं अन्य डॉक्टर आदि उपस्थित थे।

 महापौर नेराष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि पर महापौर रामशरण यादव ने गांधी चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया । इसके अलावा उन्होंने शहीदों को भी याद कर उन्हें नमन किया है गांधी चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा बापू के दिखाए गए मार्गों से करोड़ों लोगों को जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। हमें शांति, अहिसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन हमेशा करना चाहिए। वहीं शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को याद कर कहा कि उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close