बिलासपुर 27 जनवरी 2021। पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग पर निकले थे।जिनके द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर कूल 48 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
इस दौरान असामाजिक तत्व झुंड बनाकर अड्डे बाजी करने वालों पर भी कार्यवाही की गई। बिना नंबर प्लेट के वाहन एवं तीन सवारी चलने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की गई।
समस्त कार्यवाही असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है जो लगातार जारी रहेगी।