बिलासपुर 26 जनवरी 2021।बीती रात नेचर सिटी,उसलापुर के सती श्री ज्वेलरी दुकान में छः अज्ञात नकाबपोस लुटेरों ने लूट की नीयत से दुकान पर घुसे व रिवॉल्वर दिखाकर लूट का प्रयास कर रहे थे । लेकिन दुकान मालिक ने बिना किसी डर व भय के उन लुटेरो से भिड़ गये। जिससे वे लुटेरे इस लूट को अंजाम देने में सफल नही हो सके । लेकिन इस घटना में दुकान मालिक के दोनों हाथों में गोली लग गई जिसके इलाज के लिए उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शहर के आज अनेक राजनीतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने अपोलो हॉस्पिटल जा कर लुटेरों के गोली से घायल सती श्री ज्वेलरी दुकान के मालिक अलोक सोनी व उनके परिवार वालों से मिले व उनका हाल चाल जाना ।
जिनमे बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व महापौर किशोर राय,भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा आदि नेतागण शामिल हैं। जिन्होंने अपोलो जाकर घायल आलोक सोनी का हालचाल जाना व पुलिस प्रशासन से अपराधियों को जल्द पकड़ने की भी बात कही है।