सिम्स में डीन डॉ तृप्ति नागरिया ने की ध्वजारोहण, कोरोना वोरियर्स का किया गया सम्मान

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 जनवरी 2021।छत्तीसगढ़ आयु र्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में आज सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नागरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

सिम्स मेडिकल कॉलेज के सामने सिम्स की डीन डॉ तृप्ति नागरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।ततपश्चात सभी लोगो के द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा इस कोरोना महामारी काल मे जिस तरह सेवा भाव से कार्य करते हुए सभी ने अपना योगदान दिया है उसकी प्रशंसा की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी कोरोना वोरियर्स को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ पुनीत भारद्वाज, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ आरती पाण्डेय,डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक शर्मा एवं सिम्स के सभी डॉक्टर्स,नर्सेस कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close