श्रीराम मंदिर पहुँचे महापौर पूजा अर्चना कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग राशि

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 जनवरी 2021। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है। मंदिर निर्माण के लिए देशभर में लोग सहयोग मिल रहा है। बिलासपुर में भी नगर भ्रमण कर यात्रा निकाली जा रही है। यहां तिलक नगर के समिति के लोगो ने महापौर रामशरण यादव को शुक्रवार सुबह तिलक नगर राम मंदिर से शहर भ्रमण के लिए निकलने वाली यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। इसी क्रम में महापौर रामशरण यादव ने सुबह तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुँच पूजा अर्चना की साथ ही अयोध्या राम मंदिर निर्माण में सहियोग के लिए राशि दान की। महापौर ने सभी नगरवासियों को भी सहयोग की अपील की है। महापौर यादव ने कहा कि प्रभु रामचंद्र जी हमारे हृदय में बसते हैंं हमारे आस्था के प्रतीक हैंं पूरा देश आज खुश है। महापौर के साथ बाटू सिंह और समिति के सदस्यों ने पूजाअर्चना कर यात्रा निकाली।

कृषि बिल के विरोध में राज्यपाल के घेराव करने पहुँचे महापौर

 केंद्र सरकार के तीनो कृषि बिल के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्बारा आयोजित राज्यपाल का घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महापौर रामशरण यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिह चौहान रायपुर जाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन से मिले इनके साथ शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेंद्र सिह ठाकुर भी शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में रैली राज्यभवन पहुँची जहां राज्यपाल का घेराव करते हुए उन्हें ज्ञापन सौपा गया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close