अधिकारियों से साठगांठ कर, कर रहे है अवैध मुरुम की खुदाई , शासन को हो रही है राजस्व की हानि
पामगढ़ 09जनवरी 2021। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी, हिर्री में अधिकारियों से साठ गांठ कर ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय भूमि में कुछ लोगो के द्वारा अवैध रूप से मुरुम की खोदाई लगातार क़ी जा रही है। इस तरह कुछ लोगो की मिली भगत से शासन को बहुत बड़े राजस्व क़ी हानि पहुचाई जा रही है।
इस तरह की अवैध मुरुम की खुदाई का जब गांव के कुछ लोगो ने विरोध किया। तो ट्रक मालिको ने अधिकारियों से अपनी सेटिंग है कहते हुये उल्टे गांव वालों को ही धमकाया जा रहा है ।
Live Cricket
Live Share Market



