BIG BREAKING न्यायधानी में देर शाम चली गोली एक की हुई मौत,  घटना के बाद पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

 
global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 बिलासपुर 28 दिसंबर 2020। न्यायधानी में देर शाम दो लोगो के बीच कहा सुनी के बात एक ने गोली चला दी,जिसमें एक की गोली लगने से मुत्यु ही गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

        मामला तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान का है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम में बिल्लू नामक सख्स अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी बाइक सवार संजय पांडेय अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संजय पाण्डेय ने अपने पास रखी रिवॉल्वर से बिल्लू पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

वारदात के बाद आरोपी संजय पांडेय मौके से फरार हो गया। घटना में बिल्लू के सीने में गोली लगी, जिसके बाद उसे बिलासपुर के अपोलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आदतन अपराधी था उस पर हत्या सहित कई अपराध थानों में दर्ज है। वहीं आरोपी संजय पांडेय पर भी हत्या सहित कई अपराधों में नाम शामिल है। कुछ दिनों पहले ही आरोपी सजा काट कर बाहर आाया हुआ है। फिरहाल फरार आरोपी की बिलासपुर पुलिस तलाश कर रही है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close