“जिला स्तरीय युवा संसद” प्रतियोगिता का आयोजन 29 दिसंबर को

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 दिसम्बर 2020। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 29 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 18 से 25 वर्ष के युवा जिले के नेहरू युवा केन्द्र या राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी या महामाया विहार स्थित नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

 राष्ट्र निर्माण एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका सुनिष्चित करने के उद्देष्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नेषनल यूथ पार्लियामंेट फेस्टिवल 2021 का आयोजन किया जा रहा है इस कड़ी में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी श्री राहुल सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी के लिये कार्यालय के दूरभाष नं 07752-228389 पर भी संपर्क किया जा सकता है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषय में से प्रतिभागी किसी एक विषय पर अधिकतम 04 मिनट अपनी बात रखेंगे। जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दो वक्ताओं का चयन किया जाएगा जिनमें से प्रथम प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद व राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद में सहभागिता करेंगे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close