भ्रष्टाचारियो को संरक्षण से सरकार की हो रही किरकीरी से नाराज बिलाईगढ़ विधानसभा कांग्रेसीयो ने खोला मोर्चा।। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसीयो ने 4 सूत्रीय मांगों का SDM को सौंपा ज्ञापन।। कांग्रेसीयो के मोर्चा खोलने से बिलाईगढ अनुविभागीय प्रशासन हरकत में।।
बलौदाबाजार 26 दिसम्बर 2020 – भ्रष्टाचारियो पर कार्रवाई करने के बजाये संरक्षण देने से नाराज विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसीयो ने चारों मांगों पर शीध्र कारवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। ये मांग है – नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भाजपा ठेकेदार और CMO की मिलीभगत से 50 लाख के भ्रष्टाचार कि पु्ष्टि पर कार्रवाई की मांग, भाजपा समर्थक सरपंच ग्राम पंचायत पवनी एवं सचीव द्वारा कोरोना महामारी के नाम पर प्रवासी मजदूरों के कोरोटांइन सेंटर में रख रखाव, खान पान के नाम पर 14 लाख रुपये के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग,पवनी से बिलाईगढ़,दुम्हानी से बिलाईगढ़ सड़कों कि मरम्मत के नाम स्वीकृत राशि से अधुरे कार्य को शीध्र शुरू करने की मांग और बिलाईगढ़ क्षेत्र में गौण खनिज के अवैध खनन अवैध परिवहन से राजस्व की हानि एवं अवैध वसुली के खिलाफ कार्रवाई की मांग शामिल है। उक्त चार सूत्रीय मांगों के ज्ञापन के संबंध में विधानसभा बिलाईगढ़ के प्रमुख कांग्रेसीयो ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में गुड़ गवर्नेस, विकास के वादे और जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ प्रदेश के चहुमुखी विकास को गति देने का काम कर रही है।
इसके ठीक विपरीत बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ अनुविभाग में भाजपा समर्थक ठेकेदार और भाजपा समर्थक सरपंच विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर सरकार को बदनाम कर रहे हैं जिसका लागातार समाचार पत्रों मे प्रकाशन हो रहा। भ्रष्टाचारियो पर कार्रवाई करने के बजाये संरक्षण देने से नाराज विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसीयो ने उक्त चारों मांगों पर शीध्र कारवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिलाईगड मे भाजपा समर्थक ठेकेदार और CMO ने मिलकर 50 लाख रुपए का भ्रष्टाचार किया जिसकी लिखीत शिकायत नगर पंचायत के कांग्रेसी पार्षद सोनल चन्द्रशेखर भट्ट, लंकेश्वर देवांगन ने कलेक्टर बलौदाबाजार को किया था जिस पर कार्रवाई के नाम पर 3 अनुविभागीय अधिकारी स्तर के अधिकारी 2 उपमंत्री की टीम बनाकर शिकायतकर्ताओं के समक्ष विडियो रिकॉर्डिंग के साथ जांच के आदेश को महीनों बाद नही करना संरक्षण को प्रमाणित करता है,वही भाजपा समर्थक पवनी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव द्वारा कोरोना महामारी के दौरान दौरान प्रवासी मजदूरों के कोरोटांइन सेंटर में रख रखाव खान पान के नाम पर 14 लाख रुपये के भ्रष्टाचार कि लिखीत शिकायत कांग्रेस नेता इंदू पड़वार, कांग्रेस नेता चन्द्रपाल यादव एवं RTI कार्यकर्त्ता नरेंद्र साहू के द्वारा किया जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ द्वारा कराई गई जांच मे 17 बिंदुओं का भ्रष्टाचार की पुष्टि की गई जिस पर पद से पृथक करने विहीत अधिकारी द्वारा धारा 40 की कारवाई के बजाय संरक्षण दे रही है,वही पवनी से बिलाईगढ एवं दुम्हानी से बिलाईगड सडक मरम्मत के लिए सरकार ने 1.20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किया भूमि पुजन के महिनों बीत जाने के बाद सड़क मरम्मत कार्य को भाजपा ठेकेदार और PWD अधिकारीयों कि मिलीभगत से कार्य को क्यो रोक दिया गया जानकारी अनुसार उक्त सड़क के निर्माण की नवीन स्वीकृति हेतु बजट में शामिल किये जाने की बात कही जा रही जिसके कारण ठेकेदार जानबूझकर विलंब कर मरम्मत के नाम पर स्वीकृत राशि हड़प करना चाहती है। सड़कों की जर्जर हालत के कारण ब्लाक मुख्यालय बिलाईगढ़ में बसों का आना जाना बंद हो गया जर्जर सड़क पर लोगों का चलना दुभर हो गया है राशि स्वीकृती के बाद भी काम शुरु नही होना भ्रष्टाचार को इंगित करता है।
बिलाईगढ क्षेत्र में गौण खनिज के अवैध खनन,अवैध परिवहन से करोड़ों के राजस्व हानि की सरपंच प्रतिनिधि यादराम हिरवानी की शिकायत को नजर अंदाज कर खनिज और राजस्व अधिकारी वसुली कर अपनी जेबे भर रहे हैं, जिससे सरकार को 50 करोड़ से जायदा का राजस्व हानि हो रही है बिना लीज खदानों के खनिज दोहन से संबंधित खनिज क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को गौण खनिज की राशि नही मिल पा रही है।ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यतः
तरुण खटकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार,प्रेमशीला नायक प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, जागेश्वर लहरें प्रदेश उपाध्यक्ष अजा कांग्रेस, लक्ष्मी पटेल प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जवाहर पड़वार पूर्व जिला उपाध्यक्ष युकां,इंदू पड़वार जिला महामंत्री पिछड़ा कांग्रेस बबा ,शीतल यादराम हिरवानी जिला उपाध्यक्ष अजा कांग्रेस बबा, कविता प्राण लहरे सभापति जिला पंचायत , पार्षद चन्द्रशेखर भट्ट , संतोष दीवान अध्यक्ष सहकारी समिति बया, जवाहर पटेल अध्यक्ष ब्लाक सेवादल कांग्रेस सोनाखान, गजेन्द्र पटेल महासचिव विधानसभा युकां , दिनेश देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत टूडंरा,सुखीराम वर्मा जनपद सदस्य,छतपाल खुटे जिला महामंत्री अजा कांग्रेस बबा,चन्द्रभान साहु, पूर्व पार्षद पीरू खान , पार्षद लंकेश्वर देवांगन , सूर्या सिंह पूर्व अध्यक्ष NSUI, देवव्रत सिंघानिया,ओम सारथी टीकाराम मनहर अरविंद मनहर, मनमोहन पटेल, सुनील आदित्य,हेमंत सोनू, रामनारायण रात्रे,किशन रात्रे,भरत साहु,छोटे लाल करष,जगदीश साहु, साधराम डडसेना,डा पुरी राम जायसवाल,श्याम सुंदर जायसवाल, राजकुमार पटेल,शिव मिथलेश,छतराम,दीपक मांझी,शिव कुमार सौकडो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।