रायपुर16 दिसम्बर 2020 – प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव किशोर पटेल, उपाध्यक्ष गजाधर साहू द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल को जन घोषणा पत्र में किये गए वादे को ध्यान दिलाते हुए अवगत कराया है कि प्रदेश के लगभग एक लाख दैनिक मजदूरी तथा संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करने,कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान लागू करने का वायदा जन घोषणा पत्र में किया गया था। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों की अहम जिम्मेदारी होती है, जिसे कर्मचारी सत्य निष्ठा के के साथ निर्वहन करते हुए सरकार की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है ।पटेल ने आगे बताया कि कांग्रेस सरकार को दो साल पूर्ण होने जा रहे हैं, सरकार अपने मंत्रियों, विधायकों का वेतन बढाने, संसदीय सचिवों एवं निगम- मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर उपहार दिया जा रहा है, जबकि सरकार की रीढ़ की हड्डी कहलाने वाले कर्मचारियों को नजर अंदाज किया जा रहा है सरकार के जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे को याद दिलाने के लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार बिरोध प्रदर्शन किए जाने के उपरांत भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है वल्कि निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर वित्तीय भार बढाने के लिए बाध्य हो रही है।