गैंगरेप के सभी आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने 12 घंटों के अंदर किया गिरफ्तार

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 15 दिसम्बर 2020। 16 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ 3 दोस्तो ने मिलकर जबरदस्ती गैंगरेप किया था। जिसकी शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई थी। जिस पर तारबाहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध में शामिल सभी आरोपियों को 12 घंटो के अंदर ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्रार्थी ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ गैंगरेप होने का अपराध तारबाहर थाने में उपस्थित होकर दर्ज कराया था। प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी गग्गा, रिशु व अपचारी बालक ने मिलकर उनकी बेटी को तारबाहर,रेलवे कॉलोनी के खण्डहर में ले जा कर उसके साथ जबरदस्ती गैंगरेप किया था। तथा उसके एक साथी संदीप ने मोबाइल से उसकी फोटो व वीडियो बना लिया और बाद में 6 दिसंबर को पुनः सुबह 10 बजे आरोपी गग्गा ने युवती को शिव टाकीज चौक के पास बुलाया और फ़ोटो व वीडियो वाइरल की धमकी दे कर मोटर साइकिल में बिठा कर पुनः उसी स्थान पर ले गया। जंहा रिशु व अपचारी बालकं पहले से मौजूद थे । और सभी ने मिल कर बारी बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया।

   प्रार्थी क़ी रिपोर्ट पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्या ने मामला महिला से संबंधित होने के कारण मामले को गंभीरता से लिया और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तात्काळ टीम गठित की। एवं अपराध में शामिल सभी आरोपियों को 12 घंटो के अंदर ही गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ,उप नि प्रसाद सिंह, सहा उप नि उमेश उपाध्याय, आरक्षक कृष्ण कुमार कपूर,मालिक राम साहू,अजय सिंह ठाकुर, उत्तरा भारती आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close