हॉटल सिल्वर ओक पर सिविल लाइन पुलिस ने की कोटपा एक्ट की कार्यवाही -बिलासपुर पुलिस की दूसरे दिन भी अवैध हुक्का बारो पर कार्यवाही जारी

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 11 दिसंबर 2020। पुलिस ने आज लगातार दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशो पर शहर में चल रहै अवैध हुक्का बारो पर कार्यवाही की है।

बिलासपुर जिले के कप्तान प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ,नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के हमराह शहर के सभी थाना प्रभारीओ के साथ हुक्का बारो पर छापा मार कर कार्यवाही की एवं शहर के सार्वजनिक स्थानों व सुनसान मैदानों में कुछ लोगो के द्वारा की जाने वाली नशा खोरी पर भी कार्यवाही की है।

            इस कार्यवाही के तहत शहर के ली ग्रीक होटल देवरीखुर्द, होटल कोका गुरुनानक चौक, होटल कोयला, नतराज, होटल सिल्वर ओक, हैंग ओवर बार व रेस्टॉरेंट में जा कर पुलिस ने जाँच पड़ताल की गई। जिसमे होटल सिल्वर ओक मेँ कुछ लोग हुक्का सेवन करते पाए गए । जिनके विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं।

      बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार जिले मेँ सार्वजनिक व सुनसान स्थान, मैदानों पर नशा करते हुए लोगो पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।जिसमे जिले में लगभग 30 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए । ऐसी कार्यवाही बिलासपुर पुलिस द्वारा आगे भी जारी रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close