बैकुंठपुर 11 दिसंबर 2020।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कोरिया जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के निकट कृषि महा विद्यालय चेरवापारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले को लगभग 212 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात वंहा के लोगो को दी।
इनमें से 68 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत के 80 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 114 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 130 कार्यों का भूमि-पूजन और शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्यअतिथि के रूप में विधान सभा स्पीकर डॉ चरणदास महंत,जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री,खाद्यमंत्री अमरजीत भगत,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।