बिलासपुर 01 दिसंबर2020। प्रदेश सरकार ने आज से प्रदेश भर के किसानों से समर्थन मूल्यों पर धान की खरीदी का शुभारंभ किया है।
कोटा विधानसभा के ग्राम करही में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा चबूतरा निर्माण के साथ किया गया। व ग्रामीण किसानों की धान की खरीदी टोकन के माध्यम से शुरु की गई।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, सुरेश सिंह ठाकुर, कुलवंत सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे।