छ ग के मूलनिवासियों को सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि करने की मांग।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायपुर 20 अक्टूबर 2020- अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आर एन ध्रुव द्वारा महामहिम राज्यपाल छ ग शासन,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सचिव अजजा आयोग रायपुर को पत्र लिखकर छ ग के मूलनिवासियों को सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019में अधिकतम आयु सीमा में वृद्धि करने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि लोकसेवा आयोग रायपुर द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में कुल 1384 पद हेतु आवेदन मंगाया गया था।जिसमें छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अधिकतम आयु सीमा पैतालीस वर्ष पार होने के कारण योग्य अभ्यार्थी आवेदन नहीं कर पाये।सहायक प्राध्यापक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर के साथ पी एच-डी,नेट/सेट रखा गया है।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा राष्टीय पात्रता परीक्षा(नेट) आयोजित किया जाता है।जिसमें लेक्चरर/सहायक प्राध्यापक के पद के लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं होती हैं।छत्तीसगढ़ में भी सहायक प्राध्यापक पद के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2018 तक परीक्षा में बैठने के लिए कोई उम्र सीमा बंधन नहीं है।प्रस्तुत ज्ञापन में उन्होंने कहा कि छ ग लोक सेवा आयोग के विज्ञापन में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी महिलाओं के लिए उच्चतर आयु में 10 वर्ष की छूट दी गयी है किन्तु सभी प्रकार की छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी जिसमें पुरूष भी शामिल है जबकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। जिससे छ ग के मूल निवासी ST/SC के अभ्यार्थी सहायक प्राध्यापक फार्म भरने से वंचित हो गये। जबकि अन्य राज्य में सहायक प्राध्यापक पद के लिए अधिकतम आयु सीमा उत्तरप्रदेश -62 वर्ष, बिहार- 55 वर्ष, झारखण्ड- 55 वर्ष, तमिलनाडू- 57 वर्ष तक छूट है।

वहीं मध्यप्रदेश के मूलनिवासियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक भर्ती 2017-18 हेतु अधिकतम 45 वर्ष तथा महिला/पुरूष आवेदक (आरक्षित वर्ग/ST/SC/OBC/शासकीय /निगम/ मण्डल/ स्वशासी संस्था के कर्मचारी तथा नगर सैनिक/नि:शक्तजन को 45+5=50 वर्ष तक की छूट दी गयी है।

 सन् 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश के समय बैकलाग (विशेष भर्ती ) अभियान की भर्ती की गयी थी जिसकी नियुक्ति विभाजित छ ग में वर्ष 2000 में हुई। उसके बाद छ ग में वर्ष 2005 में बैकलाग भर्ती अभियान चला जिनकी भर्ती 2006-07 में हुई। इसके पश्चात आज पर्यंत बैकलाग(विशेष भर्ती) का विज्ञापन नही निकाला गया है।

                         छ ग लोक सेवा आयोग सहायक प्राध्यापक भर्ती 2019 में 1384 पद की भर्ती जारी है जिसमें बैकलाग पद (ST-352, SC-115 पद) हैं जो नियम जटिलता के कारण पूर्व में रिक्त रह गया था।

 छ ग राज्य गठन के पश्चात् सहायक प्राध्यापक की भर्ती बहुत लंबें समयांतराल में होता आया है जिसमें भर्ती नियम में जटिलता जैसे कभी स्नातक में 45 % , नेट/सेट बाध्यता के कारण मूल निवासी अयोग्य हो गये या तो लगातार भर्ती नहीं होने के कारण अधिकतम आयु सीमा से पार हो गये। छ ग लोक सेवा आयोग रायपुर क्र/2000/141(2)/विग्यापन /2000 रायपुर दिनांक- 05/09/2020 को सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) 2019 में कोरोना वायरस(COVID-19) के संक्रमण के कारण छ ग व्यापम के द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा(सेट) 2019 का आयोजन 9 सितम्बर 2019 को हुआ जिसका परिणाम 9 माह बाद 24 जून 2020 को जारी हुआ तथा यू जी सी नोटिफिकेशन 13/06/2018 में 01/07/2021सहायक प्राध्यापक पद हेतु पी एच-डी अनिवार्य अर्हता होने का उल्लेख है। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व में आनलाईन आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्रों को छ ग लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन करने की अनुमति प्रदान की है। छ ग लोक सेवा आयोग विज्ञापन क्र 11/2014/ परीक्षा/ दिनांक 05/09/2014 सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) आयु के संबंध में रिट याचिकाएँ उच्च नयायालय बिलासपुर में पारित निर्णयानुसार छ ग शासन के संविदा सहायक प्राध्यापक को जो शिक्षाकर्मियों के समान आयु में छूट की पात्रता रखते हैं/ महिला आवेदकों को जो 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट की पात्रता रखते हैं अधिकतम 50 वर्ष तक छूट दी गयी है।छ ग राज्य गठन के बाद सहायक प्राध्यापक भर्ती नियमित नहीं होने के कारण छ ग के योग्य अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा पार हो गयी ।चूँकि विज्ञापन में बैकलाग के पद हैं जो पूर्व में स्वीकृत पद हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नोटिफिकेशन 13/06/2018 में 01/07/2021 सहायक प्राध्यापक पद हेतु पी एच-डी अनिवार्य अर्हता किया गया है जिसके अभाव में अधिकांश अनुसूचित जनजाति/अनु. जाति वर्ग के अभ्यार्थी अयोग्य हो जायेंगे। इस लिए मध्यप्रदेश राज्य की भांति छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अनु.जनजाति/ अनु.जाति वर्ग के अभ्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बार के लिए परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होने हेतु अधिकतम आयु सीमा को 45+5=50 वर्ष कर सभी बिन्दुओं पर विचार करते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की हैं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close