●शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनाये गए विधायक समर्थक आजरा खान व काशी रात्रे ● विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक बार दिखाई अपनी ताकत ●संगठन खेमे को फिर लगा झटका
बिलासपुर 13 फरवरी 2021। शहर के दो प्रमुख शासकीय महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर विधायक समर्थक आजरा खान व काशी रात्रे को नियुक्त किया गया है। जिसकी नियुक्ति के बाद एक बार फिर संगठन खेमा को झटका लगा है और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है ।
बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विधायक शैलेष पाण्डेय की अनुशंसा पर उनके कट्टर समर्थक आजरा खान को शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय तथा काशी रात्रे को शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यायालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।
ये दोनों विधायक शैलेश पाण्डेय के कट्टर समर्थक माने जाते है। जिन्हें जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक की अनुशंसा पर जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस तरह विधायक शैलेष पाण्डेय ने एक बार फिर अपने समर्थकों को नियुक्ति दिलाने में कामयाब हुए है। इसके पूर्व में नगर निगम के एल्डरमेन की नियुक्ति में भी विधायक शैलेश पाण्डेय की ही चली थी और वे अपने समर्थकों को एल्डरमेन बनवाने में कामयाब हुए थे। जिस पर संगठन खेमा की काफी नाराजगी देखी गई थी।