कटघोरी सेक्टर का गठन, बसपा को सत्ता में भागीदार बना कर सभी वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना है – एच. एल. बौद्ध
कोरिया:21/09/2020 को बहुजन समाज पार्टी भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के कटघोरी, तूधनिया में पार्टी की बैठक आयोजित किया गया , बैठक के मुख्य मार्ग दर्शक एच एल बौद्ध जोन कोऑर्डिनेटर लोकसभा कोरबा, राजु गोयंनकर जिला सचिव, कृष्णा रक्सेल अध्यक्ष विधानसभा भरतपुर सोनहत, घनश्याम जयसवाल संगठन सचिव विधानसभा भरतपुर सोनहत, समल शाय वरिष्ठ कार्यकर्ता, दिलीप सारथी ,सचिव ब्लॉक सोनहत ,एवं दमुज सेक्टर के अध्यक्ष श्री देव कुमार सोमवंशी जी ,उपाध्यक्ष खुलेश कुमार सोमवंशी , महासचिव रामस्वरूप सारथी ,एवं सचिव सोमवार साय उपस्थित रहे ,इस अवसर पर कटघोरी सेक्टर का गठन किया गया जिसमें अरुण कुमार सोनवानी,अध्यक्ष सुभाष साहू, उपाध्यक्ष नवरंग कुमार चेरवा महासचिव , डिंपल कुर्रे सचिव ,एवं संतराम चेरवा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसके साथ ही देव लाल चेरवा को दामूज सेक्टर एवं कटघोरी सेक्टर का प्रभारी बनाया गया। नए पुराने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे जोन कोऑर्डिनेटर एच. एल बौद्ध ने कहा कि यह आप सभी की जवादारी होगी कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पहले पार्टी संगठन को बूथ लेवल तक और पार्टी की समता मुलक विचारधारा को हर एक मतदाता पहुंचाना । ताकि ज्यादा ज्यादा मतदाता पार्टी को वोट दे कर बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में भागीदार बना सके जिससे बहुजनो के साथ साथ सर्वजनो को भी न्याय मिल सके क्योकि देश व प्रदेश में आजादी के 73 साल तक काँग्रेस व भाजपा की राज चली ..इनकी पूंजीवादी, सामंतवादी, और जातिवादी मानशिकता और नीति के चलते इन सरकारों ने गरीबों , किसानों, मजदूरों व सर्वसमाज के कमजोर लोगों के साथ कभी न्याय नही किया। आज सभी की निगाहें बहुजन समाज पार्टी की ओर टकटकी लागये देख रहीं हैं । अंत उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिया ।
Live Cricket
Live Share Market



