28% महंगाई भत्ता की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने राजधानी रायपुर में दिया धरना,,सौंपा ज्ञापन।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

रायपुर 06 अगस्त 2021 ।शासकीय अधिकारी कर्मचारी व पेंशनर को 28% महंगाई भत्ता की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 6 अगस्त 2021 को राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में दोपहर 11:00 से 4:00 तक फेडरेशन के घटक संगठनों के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में प्रांत अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी तथा रायपुर के स्थानीय पदाधिकारी के साथ साथ राज्य के कर्मचारियों के साथ धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें पेंशनर संघ भी शामिल हुए।

 

 

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा की केंद्र व अन्य राज्यों की भांति छ ग सरकार भी छ ग राज्य के अधिकारी, कर्मचारी,पेंशनरों को1 जुलाई 2021 से तत्काल 28% महंगाई भत्ता दें।इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ओ पी शर्मा,रोहित तिवारी,संजय दुबे,कमलेश सिंह राजपूत,शिव कुमार पांडेय, करन सिंह अटेरिया, डॉ गोकुल सरकार,आलोक मिश्रा,सुनील यादव, उमा जाटव, उमा स्वामी, पी पमनानी, सैय्यद असलम खान,पुष्पा बांधे,मुन्ना लाल निर्मलकर,विशाल मिश्रा,गोविंद बरसाने उपस्थित थे।संगठन आगामी 8 अगस्त को जल्द ही 28% महंगाई भत्ता प्रदान करने सभी कैबिनेट मंत्रियों को ध्यानाकर्षण कराने का निर्णय लिया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close