ब्रेकिंग न्यूज़:संसदीय कार्यप्रणाली से परिचय कराने युवा संसद सभा का हुवा आयोजन

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी विकासखंड पामगढ़ मे प्रभारी प्राचार्य हेमंत यादव के निर्देश में युवा संसद सभा का आयोजन किया।विद्यालय मे संसद कक्ष बनाया गया था,जिसमे लोकसभा स्पीकर,उपाध्यक्ष,प्रधानमंत्री,गृहमंत्री,विपक्ष आदिअन्य विभागों के मंत्रियो तथा पत्रकार,मीडियाकर्मी आदि के बैठक कि समुचित व्यवस्था कि गई थी।विद्यार्थियो के द्वारा ही लोकसभा अध्यक्ष प्रधानमंत्री गृहमंत्री नेता प्रतिपक्ष आदि अनेक विभागों के मंत्रियों की भूमिका बखूबी निभायी गई।राष्ट्रगान के साथ स्पीकर के द्वारा संसद की कार्यवाही का प्रारम्भ किया गया।मंत्रियों का अभिनय कर रहे विद्यार्थियों के द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित कीये गये कार्य,योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध मे बताया गया,जिस पर विपक्ष के द्वारा सवाल भी खड़ा किया गया,जिसके जवाब उस मंत्री के द्वारा दिया गया।स्पीकर के द्वारा विपक्ष के जवाब से संतुस्ट होना भी पूछा गया।पेट्रोलियम पदार्थ,रसोई गैस,बेरोजगारी,सड़क निर्माण,रेल दुर्घटना,सड़क दुर्घटना,खेतो मे किटनाशक एवं रासायनिक तत्वों का अधिक प्रयोग बालवाड़ी शिक्षा,आदि अनेक विषयो पर विपक्ष के द्वारा प्रश्न किया गया।जिनका जवाब संबधित विभागों के मंत्रियों के द्वारा दिया गया।स्पीकर द्वारा मध्य मे लंच ब्रेक भी दिया गया।गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बाद स्पीकर द्वारा सभा संपन्न होने की घोषणा की गई एवं सभाअनुशासित ढंग से चलाया।पूछे गये प्रश्न एवं जावब तथा भाषण का सभी विद्यार्थियों के द्वारा अच्छा अभिनय किया गया।

स्कूल के प्राचार्य ने बताया की युवा संसद के आयोजन से छात्र- छात्रा संसद के काम के बारे मे जानेंगे।इससे लोकतंत्र की जड़े मजबूत होगी।नेतृव समता जागृत होगी,राजनीति के प्रति स्वस्थ मानसिक सोंच उत्पन्न होगी,निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा साथ ही बच्चे सामाजिक दायित्व को समझेंगे,स्वच्छतात के प्रति जागरूकता आएगी।विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पाने मे सहायक होगा।बच्चों की भूमिका तैयार करने में स्टाफ से जसिंता टोप्पो,अशोक सोनी,चंद्रहास खूंटे,ने सहयोग किया।नीलिमा खूंटे,बरखा नागेश, रामकुमारी कश्यप नीरा पुरैना,अशोक कौशिक का सहयोग रहा। बीएड प्रशिक्षार्थी रवि सिदार ने लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली को विस्तार से बताया। साथ ही फनिंद्रा साहू,तृप्ति यादव,छाया कश्यप ,प्रियंका अमलीवार सभी ने सहयोग किया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close